{"_id":"114-70600","slug":"Bageshwar-70600-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में उत्तरायणी मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में उत्तरायणी मेला शुरू
Bageshwar
Updated Wed, 15 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। कुमाऊं के प्रसिद्ध उत्तरायणी मेले का उद्घाटन सांस्कृतिक और रंगांरग कार्यक्रमों के साथ विधायक चंदन राम दास, पालिका अध्यक्ष गीता रावल और डीएम बीएस मनराल ने किया। झांकी में पहली बार गोरखा रेजीमेंट की धुन सुनने नगरवासियों का सैलाब सड़कों पर उतरा।
नुमाइशखेत में सांस्कृतिक मंच से विधायक चंदन दास ने कहा कि बागेश्वर का उत्तरायणी मेला कुली बेगार आंदोलन की यादों को आज भी ताजा करता है। उन्होंने कहा कि यह मेला आपसी भाईचारा को बढ़ाने के अलावा व्यापारिक मेला भी है। उन्होंने मेले को सफल बनाने के लिए मेला कमेटी के लोगों और नगरवासियों से हर संभव कोशिश करने को कहा। जिलाधिकारी मनराल ने कहा कि मेले को भव्य रूप देने के लिए जिला प्रशासन ने हर व्यवस्था की है। पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने कहा कि पालिका सिमित संसाधनों से मेले का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की असुविधा के लिए मेलार्थी उनसे सीधी बात कर सकते हैं। इस मौके पर निवर्तमान जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही, पूर्व काबीना मंत्री राम प्रसाद टम्टा, नगर पंचायत अध्यक्ष कपकोट चंपा आर्या, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पुलिस अधीक्षक अनंत शंकर ताकवाल,नवीन शाह, पुनीत साह, प्रकाश जोशी, नंदी परिहार,किसन कठायत, संजय साह, सोनिया,तारा साह, नागेश्वरी, अभिलेख टम्टा, इंद्र सिंह फर्स्वाण, भगवत रावल आदि मौजूद थे। संचालन जयंत सिंह भाकुनी ने किया।