{"_id":"114-70546","slug":"Bageshwar-70546-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ पुलिस कर्मी करेंगे उत्तरायणी मेले की सुुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सौ पुलिस कर्मी करेंगे उत्तरायणी मेले की सुुरक्षा
Bageshwar
Updated Mon, 13 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अनंत शंकर ताकवाले ने मेला क्षेत्र का भ्रमण किया और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पीजी कालेज के मैदान में ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियाें को निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने ब्र्रीफिंग के दौरान पुलिस कर्मियों को लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि पूरे मेले को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने का दायित्व पुलिस के ऊपर है। पुलिस कर्मियों को पुलों, स्नान घाटों और भीड़भाड़ वाले स्थानाें पर सतर्कता बरतने के साथ ही रात के वक्त महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होेंने बताया कि मेले के दौरान पांच अस्थायी चौकियों सहित पूरी सुरक्षा व्यवस्था में पांच सौ पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। छेड़खानी रोकने को एक अलग दल बनाया गया है। इसके अलावा मेले में डॉग स्क्वायड, गोताखोर दल और अग्निशमन दल भी तैनात रहेगा। मेले के दौरान पुलिस के अलावा एक कंपनी पीएसी तैनात की जाएगी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने भी सुझाव रखे।