{"_id":"114-69225","slug":"Bageshwar-69225-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में महिलाएं करेंगी दावेदारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में महिलाएं करेंगी दावेदारी
Bageshwar
Updated Mon, 23 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। भाजपा महिला मोर्चा खरेही मंडल की बैठक में पंचायत चुनावों को लेकर विचार विमर्श किया गया। महिला सदस्यों की दावेदारी को लेकर चर्चा हुई।
मंडल इकाई की बैठक कठपुड़ियाछीना में हुई। वक्ताओं ने कहा कि पंचायत चुनाव में मोर्चा की सदस्य खुलकर दावेदारी करेंगी। बैठक में कहा गया कि कठपुड़ियाछीना स्थित आईटीआई में फीटर, कंप्यूटर, सिलाई कताई, फोटोग्राफी आदि व्यवसाय स्वीकृत हैं, लेकिन अनुदेशकों की आज तक नियुक्ति नहीं हुई है। इसके लिए महिला मोर्चा आंदोलन करेगा। वक्ताओं ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होने पर रोष जताया। देहरादून में नरेंद्र मोदी की सफलता को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। 26 दिसंबर को मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष गीता ऐंठानी, महामंत्री भगवती धपोला, मंडल अध्यक्ष तारा बिष्ट, पुष्पा विमला कपकोटी, हीरा रावल, रितु मिश्रा, कमला लोहनी आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता पुष्पा मिश्रा ने संचालन मुन्नी वर्मा ने किया।