{"_id":"114-69222","slug":"Bageshwar-69222-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में दक्ष होंगेे अनुसूचित जाति के युवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में दक्ष होंगेे अनुसूचित जाति के युवा
Bageshwar
Updated Mon, 23 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा। खाती गांव स्थित मैदान में खेल विभाग के तत्वावधान में अनुसूचित जाति के युवाआें का वॉलीबाल प्रशिक्षण शिविर रविवार को शुरू हुआ। शिविर में 19 साल से कम आयु के युवक भाग ले रहे हैं।
खेल विभाग की तरफ से आयोजित 12 दिवसीय वॉलीबाल प्रशिक्षण शिविर में कमस्यार क्षेत्र के अनुसूचित जाति के 12 युवक भाग ले रहे हैं। खाती गांव के मैदान में इस शिविर का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता सोहन सिंह रावत निरंकारी ने किया। उन्होंने कहा कि इस शिविर के माध्यम से अनुसूचित जाति के युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने इसके लिए खेल विभाग की सराहना की। विशिष्ट अतिथि कृपाल सिंह रावत ने भी शिविर को लेकर खेल विभाग का आभार व्यक्त किया। खेल विभाग के वॉलीबाल कोच मनोज राठौर ने बताया कि यह कार्यक्रम जिला खेल कार्यालय बागेश्वर की देखरेख में चल रहा है। इस अवसर पर सूबेदार शमशेर सिंह माहरा, गोविंद दिगारी, राजू बजाज, बलवंत राठौर, बहादुर सिंह बोरा, आशीष डसीला, भरत रावत आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता नेहरू युवा क्लब के अध्यक्ष अनिल मेहता ने की।