फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   शादी का रिश्ता तय करने मेरठ जा रहे कन्या और वर पक्ष में विवाद

शादी का रिश्ता तय करने मेरठ जा रहे कन्या और वर पक्ष में विवाद

Sat, 21 Dec 2013 05:49 AM IST
Bageshwar
Bageshwar Updated Sat, 21 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। शादी का रिश्ता तय करने के लिए मेरठ को जा रहे कन्या और वर पक्ष के लोगों में यहां विवाद हो गया। शक होने पर स्थानीय लोगों ने भी दोनों पक्षों के लोगों की पिटाई की। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ शांति भंग का मामला दर्ज किया और जेल भेज दिया। कन्या 10वीं पढ़ती है और उसके नाबालिग होने की भी संभावना है
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के अनुसार कपकोट के एक गांव निवासी कन्या का रिश्ता गहरैली मेरठ निवासी ओमकार शर्मा के पुत्र रवींद्र शर्मा के साथ तय हुआ है। बृहस्पतिवार को मेेरठ से रवींद्र, उसका बड़ा भाई योगेंद्र, मामा पम्मी शर्मा, उमेश शर्मा आदि लड़की को देखने गांव आए। इसके बाद कन्या को साथ लेकर उसकी मां, छोटा भाई , मामा और ताऊ शादी संपन्न कराने के लिए मेरठ वासियों के साथ चल पड़े और रात बागेश्वर में रुके। शुक्रवार की सुबह बागेश्वर के एक होटल में रुपए के लेनदेन को लेकर दोनोें पक्षों के विवाद हो गया। इन लोगों को लड़की भगाने वाले गिरोह का सदस्य मानकर स्थानीय लोगों ने इनकी पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस ने लड़की की मां और भाई को छोड़कर शेष सात लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 151 में शांति भंग का मामला दर्ज किया और उन्हें जेल भेज दिया। कोतवाल आरएस कुशवाहा ने बताया कि बालिका दसवीं कक्षा में पढ़ती है। उसके परिजनों की सहमति से ही विवाह हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed