{"_id":"114-68788","slug":"Bageshwar-68788-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ति विभाग में 60 में से 40 पद खाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ति विभाग में 60 में से 40 पद खाली
Bageshwar
Updated Tue, 17 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में पूर्ति विभाग कर्मचारियों के अभाव झेल रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी का पद काफी समय से रिक्त है। पूरे विभाग में आधे से अधिक पद खाली हैं। जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में अक्सर प्राकृतिक कारणों से परिवहन और संचार सेवाएं ध्वस्त होने का खतरा बना रहता है। कर्मचारियों के अभाव में सार्वजनिक वितरण व्यवस्था बार-बार पंगु हो जाती है।
जिला पूर्ति अधिकारी सहित कुल 60 में से 40 पद रिक्त हैं। डीएसओ का चार्ज बागेश्वर के एसडीएम के पास है। इसके अलावा खाद्य अधिकारी का एक, वरिष्ठ पूर्ति निरीक्षक का एक, पूर्ति निरीक्षक के 20 में से 16 पद खाली हैं। वरिष्ठ सहायक का एक, आशुलिपिक एक, लेखा लिपिक एक, लिपिक के चार और पल्लेदार के सात पद रिक्त हैं। ऐसे में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में समय पर खाद्यान्न का पहुंचाने में कठिनाई होती है। पिछले साल बारिश के मौसम में सड़कें बंद हो जाने के कारण पिंडर घाटी और उसके आसपास के इलाकों में राशन का भंडारण और वितरण नहीं हो सका। वहां राशन के लिए सरकार को काफी धन खर्च करना पड़ा। इधर पूर्ति विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रिक्त पदों की सूची शासन को भेजी गई थी। इस बीच चार इंस्पेक्टरों की नियुक्ति हुई है। शीघ्र ही सभी लोग कार्यभार ग्रहण कर लेंगे।