{"_id":"114-44924","slug":"Bageshwar-44924-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर
Bageshwar
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सत्यों में हुई शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में वक्ताओं ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर जोर दिया। उन्होंने बच्चों से मेहनत से पढ़ाई करने का आह्वान किया। प्रधानाध्यापक महेश चंद्र तिवारी, सहायक अध्यापक ललित मोहन तिवारी, शरद जोशी, सौरभ पंत आदि ने विचार रखे। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नर सिंह ने स्कूल के कार्यों की सराहना की। ब्लाक अध्यक्ष दिवान सिंह सतवाल ने छात्र-छात्राओं को परिचय पत्र वितरित किए। संचालन सुशील कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन