{"_id":"114-44489","slug":"Bageshwar-44489-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग पर अमल नहीं होने पर लोगों में गुस्सा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग पर अमल नहीं होने पर लोगों में गुस्सा
Bageshwar
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कांडा / बागेश्वर। पांच सूत्रीय लंबित मांग आज तक पूरा नहीं होने पर सर्वदलीय राज्य आंदोलनकारी परिषद ने सख्त नाराजगी जताई है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर 15 दिसंबर से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी की है।
परिषद के प्रदेश प्रवक्ता नित्यानंद पांडे का कहना है कि गत एक महीने पहले परिषद के तत्वावधान में बद्रीनाथ मंदिर में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन चलाया गया। जिसमें पीएमजीएसवाई के तहत कांडा पड़ाव से जोगीबाड़ा के लिए पांच किमी स्वीकृत मार्ग का निर्माण शुरू करने, कांडा तहसील के चयनित 116 राज्य आंदोलनकारियों को पहचान पत्र देने, कांडा में उपजिलाधिकारी, रजिस्ट्रार कानूनगो तैनात करने तथा बद्रीनाथ मंदिर में बिजली लगाने की मांग प्रमुख थी। तब आंदोलन स्थल पर क्षेत्रीय विधायक ललित फर्स्वाण आए। उन्होंने आश्वासन दिया था कि टिहरी उपचुनाव के बाद सभी मांगें मान ली जाएंगी। लेकिन टिहरी चुनाव को संपन्न हुए भी एक पखवाड़े से अधिक हो गया है। इसके बाद भी उनकी एक भी मांग नहीं मानी गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 दिसंबर तक उनकी मांगों पर अमल नहीं हुआ तो क्षेत्र के लोगों की मदद से जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। विधायक फर्स्वाण ने कहा कि लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटा जाएगा। लंबित मांगों को शीघ्र पूरा किया जाएगा।