{"_id":"114-44425","slug":"Bageshwar-44425-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिहिनियां नहर में पानी नहीं आने से किसान परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिहिनियां नहर में पानी नहीं आने से किसान परेशान
Bageshwar
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। अमस्यारगाड़ से ग्राम पंचायत खोली के मिहिनियां सेरे कीसिंचाई को बनी नहर इन दिनों शोपीस बनी हुई है। इस नहर में गत छह माह से पानी नहीं आ रहा है। पानी के अभाव में सेरे की पांच सौ नाली भूमि बंजर होने के कगार पर पहुंच गई है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने पानी चलाने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू करने का मन बना लिया है।
लगभग 50 साल पहले सिंचाई विभाग ने अमस्यारगाड़ से मिहिनियां सेरे के लिए नहर बनाई थी। इस नहर के पानी से सिंचाई कर किसान धान तथा गेहूं का उत्पादन करते हैं। लेकिन गत दिनों थुड़ाई-मिहिनियां-भटोली मार्ग निर्माण से नहर पूरी तरह ध्वस्त हो गई। नहर ध्वस्त होने से किसानों को गत छह महीनों से नहर का लाभ नहीं मिल पा रहा है। धान की खेती तो बारिश के कारण जैसे-तैसे हो गई। लेकिन गेहूं की बुआई पूरी तरह नहर के भरोसे है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने सिंचाई विभाग को कई बार इसकी सूचना दे दी है। किंतु आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। पानी के अभाव में उनकी सोना उगलने वाली खेती बंजर होने के कगार पर पहुंच गई है। खोली की ग्राम प्रधान सरस्वती देवी, कुंवर सिंह, राम सिंह, उमेद सिंह, चंदन सिंह परिहार, हेम चंद्र कांडपाल, पूरन चंद्र कांडपाल, विजय कांडपाल, लछम राम, बिशन राम, धनी राम, गोविंद सिंह परिहार तथा रमेश चंद्र शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर नहर में पानी नहीं चलाया गया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इधर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आरबी सिंह ने बताया कि लोनिवि ध्वस्त नहर ठीक कर रही है। जहां तक नहर ठीक हो गई है वहां तक पानी चलाया जा रहा है। शीघ्र मिहीनियां तक पानी चल जाएगा।