फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   94 thousand units reduction in electricity consumption due to strike

हड़ताल के कारण बिजली की खपत में आई 94 हजार यूनिट की कमी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
94 thousand units reduction in electricity consumption due to strike
बागेश्वर। यूपीसीएल के अधिकारी, कर्मचारियों की हड़ताल के कारण मंगलवार को बिजली की खपत में 94 हजार यूनिट की कमी आई। हड़ताल समाप्त होने के मंगलवार देर रात जिले के अधिकतर हिस्सों में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई थी। रवाईखाल, बालीघाट क्षेत्र में बुधवार को बिजली आई।
विज्ञापन

जिले में प्रतिदिन औसतन 1.80 लाख यूनिट बिजली की खपत होती है। मंगलवार की हड़ताल के कारण तमाम इलाकों में बिजली की लाइन में आया फाल्ट ठीक नहीं किया जा सका। इस कारण मंगलवार को केवल 86 हजार यूनिट बिजली की खपत हुई। यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडेय ने बताया कि मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे बागेश्वर शहर की बिजली व्यवस्था भंग हो गई थी। हड़ताल समाप्त होने की घोषणा के बाद शाम 6.30 बजे से लाइन मरम्मत का काम शुरू किया गया। रात करीब साढ़े आठ बजे नगर की आपूर्ति सामान्य हो पाई। कांडा, कपकोट और नाकुरी पट्टी में रात करीब 10 बजे बिजली बहाल हुई।
विज्ञापन

रवाईखाल, बालीघाट लाइन में बड़ा फॉल्ट होने के कारण रात में इस क्षेत्र की बिजली सुचारु नहीं हो पाई थी। इन इलाकों में बुधवार की सुबह 11 बजे बिजली बहाल हुई। बताया कि काफलीगैर, गरुड़, कौसानी क्षेत्र में कोई फॉल्ट नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed