{"_id":"5c952be4bdec2214290194e4","slug":"91553279972-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यशाला में जाना बाल मन को समझने का गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यशाला में जाना बाल मन को समझने का गुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में आयोजित पांच दिवसीय हस्तशिल्प बाल पत्रिका लेखन अभिमुखीकरण कार्यशाला का समापन हो गया है। मुख्य संदर्भदाता उदय किरौला ने डीएलएड प्रशिक्षुओं को बाल मन को समझने, उनके बीच काम करने की तकनीक सहित विभिन्न जानकारियां दीं। प्राचार्य डा. शैलेंद्र धपोला ने डीएलएड प्रशिक्षुओं के लेखन के संग्रह मंथन पुस्तक का विमोचन किया।
समापन के मौके पर में प्रशिक्षुओं द्वारा बनाई गई पुस्तिकाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रशिक्षुओं ने पर्यावरण संरक्षण, नाटक और समूहगान प्रस्तुत किया। प्राचार्य डा. धपोला ने प्रशिक्षुुओं से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान नौनिहालों तक पहुंचाने को कहा। सीखने और सिखाने की प्रक्रिया में सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने प्रशिक्षुओं में प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने मुख्य संदर्भदाता के सहयोग का आभार जताया। प्रशिक्षुओं ने संदर्भदाता किरौला को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। वहां कार्यक्रम समन्वयक बीडी पांडे, डा. केएस रावत, प्रवक्ता संदीप जोशी, डा. सीएस जोशी, कृतिक लावण्या, दिव्यांश, शुभम साह, ममता तिवारी, देवेंद्र कोरंगा, संजय खाती, प्रमोद शर्मा थे। ब्यूरो