{"_id":"5ad7902f4f1c1b350a8b538d","slug":"91524076591-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधु संतों और ग्रामीणों ने मंगल कलश यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधु संतों और ग्रामीणों ने मंगल कलश यात्रा निकाली
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जूना अखाड़ा काशी के मुखिया धनराज गिरी महाराज की अध्यक्षता और महंत भगवान गिरी के सानिध्य में बीसानाकुरी के जयढुंगा स्थित ऊं नमो जय नारायण आश्रम में भागवत कथा शुरू हो गई है। भागवत कथा के कार्यक्रम शुरू होने से पहले बुधवार को साधु संतों और ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ सरयू संगम से मंगल कलश यात्रा निकाली।
यहां से पवित्र जल भरकर नारायण आश्रम में पूजा शुरू की गई। महंत भगवान गिरी ने बताया कि 19 अप्रैल को यज्ञ मंडप प्रवेश पूजन एवं पूर्वांग आदि कार्यक्रम होंगे। 27 अप्रैल को सुबह आठ बजे से पूर्णाहूति, उत्तरांगपूजन, व्यास पूजन, साधु ब्राह्मण पूजन और कन्या पूजन होगा। दिन में एक बजे विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।