{"_id":"5a4e604e4f1c1b37198b4e5d","slug":"91515085902-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनकारियों ने अधिकारियों को बैरंग लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनकारियों ने अधिकारियों को बैरंग लौटाया
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बिलौना-सप्तेश्वर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर साता-प्यारा के ग्रामीणों का यहां चल रहा क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार दसवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने वार्ता को पहुंचे तहसीलदार, लोनिवि के अधिशासी अभियंता को लौटा दिया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी से पुख्ता आश्वासन मिलने पर ही आंदोलन स्थगित करने पर विचार करेंगे।
आंदोलन स्थल शांतेश्वर मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को पूरन सिंह और आनंद सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। तहसीलदार दया चंद टम्टा ने आंदोलनकारियों को प्रशासन स्तर पर हो रही कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
लोनिवि के ईई आरके पुनेठा ने विभागीय कार्रवाई के बारे में बताया। आंदोलनकारियों से आंदोलन समाप्त करने की अपील की। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक डीएम से लिखित आश्वासन मिल नहीं जाता तब आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उपेक्षा जारी रही तो आंदोलन और भी तेज कर दिया जाएगा। वहां दीवान सिंह, भगवान असवाल, पान सिंह, दीवान असवाल, गोविंद राम, मोहन सिंह, भवानी देवी, बसंती और लछुली देवी आदि थे।