फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   किसानों को 14 साल से मुआवजा का इंतजार

किसानों को 14 साल से मुआवजा का इंतजार

Thu, 28 Dec 2017 11:14 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
किसानों को 14 साल से मुआवजा का इंतजार
बागेश्वर। कमेड़ीदेवी-स्यांकोट मोटर मार्ग निर्माण में कटी भूमि का मुआवजा किसानों को 14 साल बीतने के बाद भी नहीं मिला है। इससे प्रभावित किसानों में आक्रोश है। किसानों ने शीघ्र मुआवजा नहीं दिए जाने पर 15 जनवरी से आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मजगांव क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा है कि कमेड़ीदेवी-स्यांकोट सड़क 14 साल पहले बनी थी। इसमें दर्जनों किसानों की उपजाऊ जमीन कट गई थी। अभी तक निर्माणदायी संस्था लोनिवि कपकोट द्वारा 48 परिवारों को सड़क र्मिाण में कटी भूमि का मुआवजा नहीं दिया गया है। ग्रामीण मुआवजे के लिए कई बार विभाग के चक्कर काट चुके हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने विभाग पर चौनाला तक दो किमी स्वीकृत सड़क का निर्माण भी शुरू नहीं का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुंदर सिंह मेहरा, अर्जुन भट्ट, इंजी.टीस रावत, उदय सिंह, भागुली देवी, जोगा सिंह, हरीश चंद्र, भीम सिंह, गिरीश जोशी, हीरा सिंह रावत, दर्शन सिंह, जगदीश सिंह, भूपेंद्र सिंह, हरीश जोशी, रतन सिंह, प्रताप सिंह,विपिन जोशी, आन सिंह, सरस्वती देवी, जीत सिंह, नारायण सिंह, मजगांव की पूर्व प्रधान भवानी देवी और चौनाला की पूर्व प्रधान साबुली देवी आदि ने कहा है कि यदि शीघ्र मुआवजा नहीं दिया गया तो 15 जनवरी से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed