{"_id":"59f220fa4f1c1b9f678b78aa","slug":"91509040378-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मचारियों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर्मचारियों का धरना जारी
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। वेतन विसंगति दूर करने सहित 22 सूत्री मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारियों का विकास भवन में धरना-प्रदर्शन जारी रहा। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर विकास भवन परिसर में धरना दिया।
बृहस्पतिवार को धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने वेतन विसंगति दूर करने, प्रोन्नत वेतनमान 10, 16, 26 वर्ष में दिए जाने की व्यवस्था बहाल करने, सातवें वेतनमान के अंतर्गत केंद्र सरकार के कर्मचारियों की भांति भत्ते एवं एरियर का भुगतान करने, राज्य कर्मचारियों को हेल्थ स्मार्ट कार्ड की सुविधा प्रदान करने, 50 वर्ष की सेवा पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति को मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर फिर से समीक्षा करने, सभी कर्मचारियों को 1200 रुपये वाहन भत्ता देने, प्रदेश में स्थानांतरण एक्ट लागू करने सहित अन्य मांगें उठाई।
परिषद के अध्यक्ष सुरेश चंद्र पंत ने बताया कि मांगों के समर्थन में 27 अक्तूबर को कर्मचारी देहरादून में रैली निकालेंगे। धरना स्थल पर परिषद के महामंत्री कैलाश भट्ट सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद थे।