फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar: health of nine children deteriorate during returning from school in Majkhet

Bageshwar: माजखेत में स्कूल से लौट रहे नौ बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ी, कुछ देर पहले खाई थी मिश्री

Fri, 18 Nov 2022 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 18 Nov 2022 12:58 AM IST
सार

ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे जब स्कूल से घर की ओर आ रहे थे तो उन्हें रास्ते में गांव के एक बुजुर्ग मिले। बच्चों ने बुजुर्ग से टॉफी खिलाने की जिद की। बच्चों के मांगने पर बुजुर्ग ने उन्हें अपने साथ लाई मिश्री दे दी। कुछ देर बाद बच्चों के पेट में दर्द होने लगा।

विज्ञापन
Bageshwar: health of nine children deteriorate during returning from school in Majkhet
बागेश्वर जिला अस्पताल में माजखेत के बीमार बच्चों का परीक्षण करतीं डॉक्टर। संवाद - फोटो : BAGESHWAR

विस्तार

बागेश्वर जिले के दूरस्थ गांव माजखेत में अचानक नौ स्कूली बच्चों की तबीयत खराब हो गई। बीमार बच्चों को सीएचसी कपकोट से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल बच्चों की सेहत ठीक है। बुधवार को माजखेत के प्राथमिक और इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले नौ बच्चों को अचानक पेट दर्द की शिकायत होने लगी। ग्रामीण बच्चों को सीएचसी कपकोट लाए। कपकोट में चिकित्सकों ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें गहन जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बृहस्पतिवार को अभिभावक बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रवींद्र सिंह ने बताया कि बच्चे ठीक है। उनको कुछ जांचें लिखी गई हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमार होने के असल कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन


क्या मिश्री खाने से बीमार हुए बच्चे
कपकोट के थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि उन्हें बुधवार को लाथी गांव के शोबन सिंह ने फोन कर बताया कि गांव के कुछ बच्चे बीमार हो गए हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस टीम को साथ लेकर शामा पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे जब स्कूल से घर की ओर आ रहे थे तो उन्हें रास्ते में गांव के एक बुजुर्ग मिले। बच्चों ने बुजुर्ग से टॉफी खिलाने की जिद की। बच्चों के मांगने पर बुजुर्ग ने उन्हें अपने साथ लाई मिश्री दे दी। कुछ देर बाद बच्चों के पेट में दर्द होने लगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि उसी मिश्री को खाकर बच्चों की सेहत बिगड़ी है। थानाध्यक्ष नगरकोटी ने बताया कि बुजुर्ग से पूछताछ की गई है, हालांकि वह पूर्व में भी बच्चों को टाफी, मिश्री आदि बांटते रहे हैं। बुधवार को भी वह रिश्तेदारी से घर आ रहे थे। बच्चों के मांगने पर उन्होंने मिश्री खाने को दी थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में थाने में किसी भी अभिभावक ने तहरीर नहीं दी है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमार होने वाले बच्चे
बीमार होने वाले बच्चों में कृष कुमार (12) पुत्र कुंवर राम, लवली आर्या (09) पुत्री राजेंद्र राम, राधा आर्या (12) पुत्री ललित राम, दिव्या आर्या (08) पुत्री प्रकाश राम, प्रिया आर्या (10) पुत्री प्रकाश आर्या, काजल आर्या (10) पुत्री कुंवर राम, सपना आर्या (08) पुत्री ललित राम, दीक्षा आर्या (08) पुत्री गोपाल राम, आकांक्षा (10) पुत्री गोपाल राम शामिल हैं।


बच्चों की जांच के बाद उन्हें 24 घंटे अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी गई थी लेकिन अभिभावक उन्हें घर लेकर जा रहे हैं। फिलहाल बच्चे ठीक हैं। बच्चों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही बीमार होने के कारणों का पता चल सकेगा।
- डॉ. वीके टम्टा, सीएमएस जिला अस्पताल बागेश्वर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed