{"_id":"59dcfeb54f1c1b6e548b68a8","slug":"81507655349-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। उद्योग विभाग और जन शिक्षण संस्थान की ओर से कर्मी, बैसानी, शांति बाजार और हरिनगरी में आयोजित दो दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गए हैं। शिविरों में युवाओं को स्वरोजगार और स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
जन शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र खेतवाल ने प्रशिक्षणार्थियों को राज्य, केंद्र सरकारों और उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। उद्योग केंद्र के सहायक कार्यक्रम अधिकारी सुरेश तिवारी ने प्रशिक्षणार्थियों से स्थानीय आधार पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर सफल उद्यमी बनने को प्रेरित किया। चंदू नेगी ने संस्थान द्वारा संचालित व्यावसायिक प्रशिक्षणों के माध्यमों से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह बनाने को कहा।
मास्टर ट्रेनर आनंद सिंह ने कहा कि उद्योग लगाकर दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं। शांति देवी ने सभी के सहयोग के प्रति आभार जताया है। इस दौरान त्रिलोक सिंह, स्वरूप सिंह कर्म्याल, शांति, रेखा, बबीता, राजेंद्र सिंह, कुंदन, जगत, प्रदीप, पंकज, गौरव, प्रवीण सिंह देव आदि थे।