{"_id":"63e92a8f83d8afbb8800f3f9","slug":"761-absent-from-patwari-bharti-bageshwar-news-hld490672578-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर: 761 ने छोड़ी पटवारी, लेखपाल परीक्षा, पिछली बार की तुलना में 175 परीक्षार्थी कम आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर: 761 ने छोड़ी पटवारी, लेखपाल परीक्षा, पिछली बार की तुलना में 175 परीक्षार्थी कम आए
विज्ञापन
बागेश्वर के डिग्री कॉलेज स्थित पटवारी परीक्षा केद्र में अभ्यर्थी की जांच करता पुलिस कर्मी। संवा
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर जिले के सात केंद्रों में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी, लेखपाल परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है। परीक्षा में 2487 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 1726 ही अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। 761 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। यह पिछली बार की तुलना में 175 कम है।
जिले में राजस्व उपनिरीक्षक परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय के डिग्री कॉलेज, राइंका, राबाइंका, विवेकानंद विद्या मंदिर इंका, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर और महर्षि विद्या मंदिर में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच हुई। परीक्षा संपन्न कराने के लिए सात सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। परीक्षा के नोडल अधिकारी/एडीएम सीएस इमलाल ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। कहीं पर भी कोई व्यवधान नहीं आया।
इससे पहले विगत 8 जनवरी को हुई पटवारी, लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा में 2487 परीक्षार्थी में से 1901 ने परीक्षा दी थी। 586 परीक्षा देने के लिए नहीं आए थे। तब भी जिले में सात परीक्षा केंद्रों में परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों को लाने-लेजाने के लिए लगाई थी तीन बस
बागेश्वर। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक लाने और परीक्षा केंद्र से उनके गनतव्य तक छोड़ने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने तीन बस लगाई थीं। परीक्षार्थियों को मुफ्त में बस सेवा की सुविधा दी गई। जिले में संचालित अन्य बसों में भी परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र देखकर निशुल्क यात्रा का लाभ दिया गया। संवाद