{"_id":"5be9d4e2bdec2269436ba031","slug":"71542051042-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति निजी वाहन से हो रहा था प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति निजी वाहन से हो रहा था प्रचार
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। निकाय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों के बीच निर्वाचन अधिकारियों ने प्रचार वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान प्रत्याशियों के प्रचार वाहनों से जुड़ी अनियमितताएं पकड़ में आई। अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी बिना अनुमति निजी वाहन से प्रचार कर रहे थे। जबकि दो प्रत्याशियों के प्रचार वाहनों के पास अनुमति पत्र तक नहीं था।
निर्वाचन अधिकारियों ने भविष्य में पकड़े जाने पर कार्रवाई की हिदायत के साथ प्रत्याशियों को छोड़ दिया।
मतदान की तिथि नजदीक आते ही प्रचार में भी तेजी आ गई है। अध्यक्ष से लेकर वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशी जोरशोर से प्रचार में जुटे हैं। इस बीच प्रत्याशियों पर आचार संहिता उल्लंघन के आरोप लग रहे हैं। नियमों को ताख पर रख प्रत्याशी प्रचार में वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसको देखते हुए सोमवार को आदर्श आचार संहिता प्रभारी शंकर बोरा के नेतृत्व में प्रत्याशियों के प्रचार वाहनों की चेकिंग की गई।
इस दौरान बसपा प्रत्याशी दीप चंद्र के साथ ही निर्दल अध्यक्ष पद प्रत्याशी गोविंद भंडारी का प्रचार वाहन बिना अनुमति पकड़ा गया। भंडारी के प्रचार वाहन के चालक के पास डीएल तक नहीं था। बाद में अनुमति पत्र दिखाने पर वाहनों को कड़ी हिदायत के साथ छोड़ दिया गया। इसी तरह अध्यक्ष पद के निर्दल प्रत्याशी प्रमोद मेहता डब्बू के प्रचार में लगे एक निजी वाहन को भी पकड़ा गया। यह वाहन बिना अनुमति प्रचार कर रहा था। निर्वाचन अधिकारियों ने वाहन से प्रचार सामग्री हटाई। प्रभारी अधिकारी ने बताया कि निगरानी जारी रहेगी।