{"_id":"5bce22e7bdec22697652a5d6","slug":"71540236007-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपक ऐठानी का भाजपा को झटका, कांग्रेस का दामन थामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपक ऐठानी का भाजपा को झटका, कांग्रेस का दामन थामा
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट में भाजपा से टिकट मांग रहे दीपक सिंह ऐठानी ने भाजपा को झटका देते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस ने उन्हें भराड़ी वार्ड से सदस्य के तौर पर मैदान में उतारा है।
लंबे समय तक भाजपा से जुड़े रहे दीपक ऐठानी ने भाजपा में वार्ड मेंबर के लिए टिकट मांगा था, लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। सोमवार को दीपक ने भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस ने उन्हें वार्ड सदस्य के तौर पर भराड़ी वार्ड से मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, नगर अध्यक्ष प्रकाश कांडपाल, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सिंह ऐठानी, प्रत्याशी गोविंद बिष्ट ने सोमवार को कपकोट में चुनाव तैयारियों का जायजा लिया। वार्ड सदस्यों की सूची में मंडलखेत से प्रेमा देवी, कपकोट से कुलदीप वर्मा, शिवालय अनीता जोशी, ऐठाण से हेमा देवी, पालीडुंगरा से प्रवीण सिंह ऐठानी, खीरगंगा से डुंगर सिंह को वार्ड सदस्य का टिकट दिया गया है।
नितेश ने भी भाजपा छोड़ी, उतरे निर्दलीय
बागेश्वर। चंडिका वार्ड से भाजपा प्रत्याशी नितेश वर्मा निक्की ने भाजपा को झटका देते हुए निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान किया है। भाजपा ने रविवार को जारी सूची में उन्हें चंडिका वार्ड से अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर उतारा था। नितेश ने जारी बयान में कहा कि उन्होंने भाजपा से टिकट नहीं मांगा था। उन्हें जबरन भाजपा प्रत्याशी दर्शाया गया है। कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ निर्दलीय तौर पर चुनाव मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन
कपकोट में दीपक ऐठानी भाजपा के निष्क्रिय कार्यकर्ता थे। इसी वजह से उन्हें टिकट भी नहीं दिया गया। कई बार चेतावनी के बाद भी वह अनुशासन में नहीं थे। बागेश्वर में नितेश वर्मा को चंडिका वार्ड से अधिकृत किया गया था। किस वजह से उन्होंने निर्दलीय लड़ने का ऐलान किया है इसको देखा जा रहा है।
- शेर सिंह गढ़िया, जिलाध्यक्ष भाजपा