{"_id":"5bbcede1867a55286650999c","slug":"71539108321-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल की मांग को लेकर नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल की मांग को लेकर नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन निर्माण की मांग को लेकर यहां चल रहा क्रमिक अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। सभा में एक सूत्री मांग जल्द पूरी न होने पर आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी। मांग को लेकर आंदोलनकारियों का नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय रेल मंत्री से मिलने के लिए मंगलवार सुबह दिल्ली रवाना हुआ।
आंदोलनस्थल तहसील परिसर में पूरन सिंह मेहता, शोबन सिंह और गुमान सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि रेल के बगैर जिले का विकास कतई संभव नहीं है। संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी के नेतृत्व में दिल्ली जाने वाले दल में संरक्षक गोविंद भंडारी, महासचिव खड़क राम आर्य, गोकुल जोशी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, पार्वती देवी, केवल सिंह ड्योड़ी, डूंगर सिंह नेगी और तारा दानू शामिल हैं। आंदोलनस्थल पर पहुंचकर धन सिंह ठठोला, रमेश पर्वतीय, शिवराज सिंह, प्रवीण दफौटी, किशन मलड़ा, दिनेश लोहनी ने समर्थन दिया।