{"_id":"5b27ee564f1c1bb06e8b8921","slug":"71529343574-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के बीचों बीच दोपहिया वाहनों की कतार, यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के बीचों बीच दोपहिया वाहनों की कतार, यातायात प्रभावित
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगर पालिका द्वारा गोमती पुल के पास छोटा सा पार्क बना देने से यहां दोपहिया वाहनों को पार्किंग की समस्या खड़ी हो गई है। जगह नहीं होने के कारण लोग अब सड़क के बीचों-बीच वाहन खड़ा करने को मजबूर हैं जिस कारण यहां दिन में कई बार यातायात प्रभावित हो रहा है। यातायात कंट्रोल करने में पुलिस के भी पसीने छूट जा रहे हैं।
गोमती के ऊपर दो मोटर पुल हैं। पुलों के मुहाने पर पहले जो जगह बची थी उसमें लोग अपने दोपहिया वाहन खड़े करते थे। बागनाथ मंदिर जाने वालों को भी वाहन खड़ा करने में सुविधा रहती थी। नगर पालिका ने गत वर्ष लोगों की सुविधा का आकलन किए बगैर यहां पार्क बना दिया। पार्क तो बना लेकिन उसका आज तक किसी ने उसका लुत्फ नहीं उठाया है। अव्यवस्था फैलाने पर पुलिस बगैर समय गंवाए चालान काट देती है।
जगह न होने की मजबूरी पर दोपहिया वाहन सड़क के दोनों ओर के साथ ही सड़क के बीचों-बीच बेतरतीब ढंग से खड़े हो जाते हैं। इससे यहां दिन में कई बार जाम की नौबत आ जाती है। लोगों ने पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की है।