{"_id":"5ad0ecfb4f1c1b9e098b45bf","slug":"71523641595-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रहपाली गांव में भतीजे ने बड़ियाठ से चाचा की गर्दन काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रहपाली गांव में भतीजे ने बड़ियाठ से चाचा की गर्दन काटी
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले के पंद्रहपाली गांव में आपसी विवाद के दौरान भतीजे ने अपने चाचा की बड़ियाठ से गर्दन काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की इस घटना से गांव में सनसनी फैली हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बालीघाट के समीप स्थित पंद्रहपाली गांव निवासी गणेश जोशी (55) का अपने भतीजे गिरीश जोशी (32) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान परिजनों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया। इसी बीच गुस्से में आपा खोया गिरीश जोशी घर के भीतर से बड़ियाठ उठा लाया और अपने चाचा की गर्दन काट दी।
गर्दन कटने से गणेश जोशी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बीच बचाव में आई गणेश जोशी की पत्नी भी घायल हो गई। आंखों के सामने कत्ल की घटना से आसपास मौजूद लोग सहम गए। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाल टीआर वर्मा ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। जहां से उसे पकड़कर कोतवाली लाया गया। हत्यारोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक पंडिताई का काम करते थे जबकि हत्यारोपी भतीजा बेरोजगार है।