{"_id":"584af0ca4f1c1b732a449347","slug":"6916-is-not-in-the-accounts-of-consumers-of-gas-subsidies","type":"story","status":"publish","title_hn":" 6916 उपभोक्ताओं के खातों में नहीं आ रही है गैस की सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6916 उपभोक्ताओं के खातों में नहीं आ रही है गैस की सब्सिडी
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Fri, 09 Dec 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रसोई गैस कनेक्शनों का आधार कार्ड से लिंक नहीं होने से 6916 उपभोक्ताओं के बैंक खातों में सब्सिडी आनी बंद हो गई है। सब्सिडी न आने से परेशान उपभोक्ता कई बार गैस एजेंसी के कार्यालय के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है। उन्होंने एजेंसी के प्रबंधक से सब्सिडी दिलाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने की मांग की है।
बागेश्वर जिले में इंडेन गैस के 50814 उपभोक्ता हैं। जिसमें से 6916 के उपभोक्ताओं ने अपने गैस कनेक्शन आधार कार्ड से लिंक नहीं कराए हैं। इनमें बागेश्वर ब्लॉक के 3440, गरुड़ ब्लाक के 11240, कपकोट ब्लॉक के 750 और कांडा ब्लॉक के 540 उपभोक्ता शामिल हैं। कनेक्शनों के आधार लिंक नहीं होने के कारण इन उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेने पर मिलने वाली रसोई गैस की सब्सिडी उनके खातों में नहीं आ पा रही हैै।
विज्ञापन
इस बारे में रसोई गैस ऐजेंसी के स्थानीय प्रबंधक जीएस बाफिला ने बताया कि उपभोक्ताओं से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर एलपीजी (डीबीटीएल) फार्म भरने के लिए पूर्व में कई बार अपील की गई थी। कई उपभोक्ताओं ने फार्म भरे जिन्होंनेेेे फार्म भरे उनके बैंक खातों में सब्सिडी नियमित रूप से आ रही है। जो कनेक्शन लिंक होने से रह गए हैं उनके खातों में सब्सिडी नहीं आ रही है। उन्होंने इन उपभोक्ताओं से अपने कनेक्शनों को शीघ्र आधार कार्ड से लिंक कराने की अपील की जा चुकी है।
विज्ञापन