{"_id":"66a3faad7ea01aed3903a197","slug":"623-students-took-admission-in-graduation-bageshwar-news-c-231-1-shld1001-108300-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: स्नातक में 623 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: स्नातक में 623 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश
Sat, 27 Jul 2024 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 27 Jul 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रकिया जारी है। प्रवेश के लिए परिसर में तीन प्रवेश समिति बनाई गई है। शुक्रवार को स्नातक की 744 सीटों के सापेक्ष कुल 623 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। शेष सीटों पर 30 जुलाई तक प्रवेश प्रकिया चलेगी।
कला संकाय के बीए मेंं 480 सीटें स्वीकृत हैं। इनमें 400 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। विज्ञान संकाय के गणित में 88 सीटें हैं। इनमें 82 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। बीएससी विज्ञान में 88 सीटों के सापेक्ष 85 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। वाणिज्य संकाय के बीकाॅम में 88 सीटें स्वीकृत हैं। इनके सापेक्ष 56 विद्यार्थियों का प्रवेश हुआ है।
परिसर निदेशक डॉ. दीपा कुमारी ने बताया कि परिसर में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रकिया सुचारु रूप से चल रही है। समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले विद्यार्थियों को मेरिट सूची के अनुसार प्रवेश दिया जा रहा है।