{"_id":"5a3a9ccd4f1c1bbd208b7c3b","slug":"61513790669-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक से अधिक किसानों का हो फसल बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक से अधिक किसानों का हो फसल बीमा
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मौसम आधारित फसल बीमा योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए बैठक आयोजित की गई। इसमें डीएम ने उद्यान विभाग और कार्यदायी अभिकरण एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया को अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यान अधिकारी को सचल दलों के माध्यम से गोष्ठियों का आयोजन कर प्रत्येक क्षेत्रीय कर्मचारियों की सहभागिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने को कहा।
डीएम रंजना राजगुरु ने जिला सहायक निबंधक को सभी साधन सहकारी समितियों के लिए लक्ष्य निर्धारित कर अधिक से अधिक किसानों की फसलों का बीमा कराने को कहा। उद्यान अधिकारी को उद्यान सचल दल के माध्यम से 500 काश्तकारों का बीमा कराने के निर्देश दिए। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जनपद में आडू, सेब, माल्टा, संतरा, मौसमी, लीची, आम और मटर को संसूचित किया गया है। सेब फसल हेतु (व्यक्तिगत रूप से) ओलावृष्टि में होने वाले नुकसान को भी शामिल किया गया है। इसके काश्तकार को अनिवार्य रूप से 48 घंटे के भीतर संबंधित बीमा एजेंसी और उद्यान सचल दल केंद्र को नुकसान की सूचना देनी होगी। किसान फसल बीमा से संबंधित जानकारी टेलीफोन नंबर 0135-2740244,05963-221336 और मोबाइल नंबर 9927078305 पर भी प्राप्त कर सकते हैं। बैठक में सीडीओ पांगती, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, लीड बैंक अधिकारी आरएस रावत, जिला सहायक निबंधक एमएस मर्तोलिया, पूरन सिंह परिहार सहित इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी मौजूद थे।