{"_id":"59ef6d154f1c1b79548b8e48","slug":"61508863253-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव 26 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव 26 को
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन 26 अक्तूबर को जीआईसी बागेश्वर में होगा। इसमें बागेश्वर, गरुड़, कपकोट विकासखंडों से चयनित बाल वैज्ञानिक अपने मॉडलों के साथ प्रतिभाग करेंगे।
जिला विज्ञान समन्वयक दीप चंद्र जोशी ने बताया कि विज्ञान महोत्सव के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान मेला एवं विज्ञान ड्रामा का आयोजन किया जाएगा। विज्ञान प्रदर्शनी के मुख्य विषय सतत विकास के लिए नवाचार के अंतर्गत छह उप विषय रखे गए हैं। इनमें स्वास्थ्य तथा स्वस्थ रहना, संसाधन प्रबंधन तथा खाद्य सुरक्षा, अपशिष्ट प्रबंधन तथा जलाशयों का संरक्षण, परिवहन एवं संचार, डिजिटल एवं तकनीकी समाधान, गणितीय प्रतिरूपण शामिल हैं।
इन विषयों में बाल वैज्ञानिक अपने बनाए स्थिर या क्रियाशील मॉडलों को प्रदर्शित करेंगे। विज्ञान ड्रामा का मुख्य विषय विज्ञान एवं समाज है जबकि स्वच्छ भारत: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका, नदियों की सफाई, डिजिटल भारत, हरित ऊर्जा में आठ छात्र-छात्राओं के समूहों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। जिला समन्वयक ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी राज्य विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।