{"_id":"59ea29ea4f1c1b76678b67fc","slug":"61508518378-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल बाद भी मुआवजा नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 साल बाद भी मुआवजा नहीं मिला
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
=कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट-उत्तरौड़ा और उत्तरौड़ा-लीली सड़क के निर्माण में उत्तरौड़ा के काश्तकारों की करीब 100 नाली उपजाऊ भूमि कटी थी। लेकिन, लोनिवि और पीएमजीएसवाई ने प्रभावित काश्तकारों को आज तक मुआवजे का भुगतान नहीं किया है। गुस्साए काश्तकारों ने मुआवजा शीघ्र नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
उत्तरौड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि लोनिवि ने कपकोट-उत्तरौड़ा और पीएमजीएसवाई ने उत्तरौड़ा-लीली सड़क के निर्माण में उनकी 100 नाली से भी अधिक नाप भूमि काटी थी। आरोप है कि आज तक किसी भी काश्तकार को उसकी भूमि का भुगतान नहीं किया गया है। मुआवजे को लेकर वे लोग कई बार आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र मुआवजा नहीं मिला तो एक बार फिर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। चेतावनी देेने वालों में पीतांबर पांडे, गोपाल दत्त जोशी, रमेश पाठक, मोहन चंद्र जोशी, हरीश चंद्र पांडे, विश्वभंर पांडे, कांति बल्लभ जोशी आदि शामिल हैं।