{"_id":"6920abcf7f796cbefc07dab6","slug":"59-villagers-underwent-free-homeopathic-health-check-up-at-the-camp-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-120153-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर में 59 ग्रामीणों की हुई निशुल्क जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर में 59 ग्रामीणों की हुई निशुल्क जांच
Fri, 21 Nov 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर) । ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य संरक्षण और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को गरुड़ ब्लॉक की ग्राम सभा परकोटी में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर से 59 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई।
शुक्रवार को आयोजित शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हेमलता गोस्वामी के नेतृत्व में फार्मासिस्ट सुरेंद्र कुमार और बहुउद्देश्यीय कर्मी हरीश चंद्र सिंह की टीम ने लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान रक्त शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच करने के साथ ही ग्रामीणों को निशुल्क होम्योपैथिक औषधियां वितरित की गईं। योग अनुदेशक मुकेश चंद्र ने ग्रामीणों को सरल और उपयोगी योगाभ्यास कराए और नियमित योग के स्वास्थ्य लाभ विस्तार से बताए। डॉ. हेमलता गोस्वामी ने स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, स्वच्छता और मौसमी रोगों से बचाव से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिसे ग्रामीणों ने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान चंपा देवी, विनोद देवराड़ी, सीएचओ नेहा बंगारी, एएनएम नीलम सती, आशा कार्यकर्ता दीपा पांडे, भुवन पांडे आदि मौजूद रहे।
.