फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   शौचालय तो बनाया पर रास्ता बनाना भूल गया पर्यटन विभाग

शौचालय तो बनाया पर रास्ता बनाना भूल गया पर्यटन विभाग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
शौचालय तो बनाया पर रास्ता बनाना भूल गया पर्यटन विभाग

विज्ञापन
बागेश्वर। पर्यटन विभाग के गोमती पुल स्थित शौचालय में जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। इसमें बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं है। जिससे लोगों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।

पर्यटन विभाग ने गोमती पुल के समीप महंत बगीचे की जमीन में दस साल पूर्व आठ लाख की लागत से शौचालय का निर्माण किया। विभाग ने टैक्सी स्टेंड को ध्यान में रखते हुए शौचालय का निर्माण किया था। टैक्सी स्टेंड में यात्रियों व वाहन चालक परिचालकों की सुविधा के लिए शौचालय का निर्माण तो कर दिया। लेकिन, शौचालय तक पहुंचने का रास्ता तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। आलम यह है कि शौचालय तक पहुंचने पर कई बार लोग घायल हो चुके हैं। नगर पालिका ने भी शौचालय में रास्ता व अन्य सुविधा मुहैया कराने से इंकार कर दिया है। इधर टैक्सी यूनियन ने भी गोमती पुल पर बने शौचालय को रास्ता, बिजली, पानी सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन


कोट....
पर्यटन विभाग ने जूना अखाड़ा की निजी भूमि पर शौचालय का निर्माण किया था। निर्माण के पश्चात उन्होंने रास्ता देने से इंकार कर दिया। इस बीच उनसे बातचीत चल रही है। बात बनी तो शौचालय तक पहुंचने के लिए व इसमें रास्ता, बिजली, पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। - कीर्ति चंद्र आर्य, जिला पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed