{"_id":"5b64a0d64f1c1bac7d8b6325","slug":"51533321430-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों, कर्मचारियों ने कैडिंल मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों, कर्मचारियों ने कैडिंल मार्च निकाला
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। उत्तराखंड कार्मिक शिक्षक आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा की ओर से शिक्षकों और कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकाला। इसके साथ ही संयुक्त मोर्चा का आंदोलन चरणबद्ध रूप से एक कदम और आगे बढ़ गया है। इसके बाद शिक्षक कर्मचारी गोष्ठी और धरना प्रदर्शन करेंगे।
शुक्रवार देरशाम साढ़े छह बजे मोर्चा के बैनर तले शिक्षक और कर्मचारी नुुमाईशखेत मैदान पर एकत्र हुए। इसके बाद शाम सात बजे मैदान से होते हुए गोमती पुल तक कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान शिक्षक और कर्मचारियों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन भी किया।
मार्च के दौरान शिक्षक और कर्मचारी मांगों के लिए एकता और संघर्ष करने के नारे लगाते हुए चल रहे थे। आंदोलित शिक्षक और कर्मचारियों ने सरकार से होश में आने और समस्याएं दूर करने की मांग की। इस दौरान संयोजक सचिव विक्रम पिल्ख्वाल, जेपी आगरी, हीरा सिंह कुमल्टा, गोविंद गिरी, मुरली मनोहर जोशी, चंदन सिंह, पूरन जोशी, राजेश रावत, प्रकाश बनकोटी, किशोर पांडे, बलवंत कपकोटी, किशोर पंत, भुवन तिवारी, डीएन जोशी, शिवदत्त पांडेय आदि थे।