फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   नुमाईशखेत में योग साधकों का लगा मेला

नुमाईशखेत में योग साधकों का लगा मेला

Thu, 21 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
नुमाईशखेत में योग साधकों का लगा मेला
बागेश्वर/कपकोट/कांडा/गरुड़। चौथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रशासन और पतंजलि योग समिति की ओर से मुख्य कार्यक्रम ऐतिहासिक नुमाईशखेत मैदान में हुआ। इसके अलावा भी जिले भर में जगह-जगह योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें सरकारी, गैर सरकारी संगठनों के साथ ही बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने योग किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह साढ़े छह बजे विधायक चंदन राम दास ने ऐतिहासिक नुमाईशखेत मैदान में योग महोत्सव का शुभारंभ किया। योगाचार्य केवलानंद योगी के सानिध्य में विभिन्न आसन हुए। उन्होंने योगासनों से होने वाले लाभों की जानकारी दी। शिविर में पांच सौ से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। संचालन भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी गणेश कांडपाल ने किया। इस दौरान एडीएम पीयूष गोयल, एसपी मुकेश कुमार, एसडीएम श्याम सिंह राणा, सीओ महेश चंद्र जोशी, डीडीओ केएन तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष गोविंद भंडारी, पतंजलि के प्रभारी दीप जोशी और महिला प्रभारी नीलम रावत आदि थे।
विज्ञापन


बीडी पांडे स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी योग किया गया। वहां प्राचार्य डॉ. एससी पंत, डॉ. बीसी तिवाड़ी, डॉ. रंजना साह, डॉ. चंद्रकांता, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. गरिमा जोशी, कमल गढ़िया, संजय तिवारी आदि थे। निरामय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की ओर से त्यूनरा, बिलौना में प्राकृतिक चिकित्सा भी की गई। वहां डॉ. रवींद्र कुमार कोहली, योगाचार्य पंकज कुमार, रेखा दानू, इंद्रा नेगी, निर्मला बिष्ट, भावना, मंजू, सरोज, सावित्री, दीपा मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा, राइंका भटखोला, क्वैराली जीआईसी, राइंका मैगड़ीस्टेट में भी योग हुआ वहां प्रधानाचार्य टीएस रावत, प्रबंध समिति अध्यक्ष उत्तम सिंह टाकुली, एनसीसी अधिकारी शंकर रौतेला, दयाशंकर नगरकोटी, नवल किशोर धामी, कैलाश रौतेला, एनसीसी अधिकारी गोविंद लोहिया, संजय कुमार, नवीन मिश्रा, चंद्र पार्की, एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल सिद्धार्थ चौधरी, मोहन चंद्र जोशी, गिरीश बिष्ट, वंदना बिष्ट, सुनीता, मीनाक्षी, प्रियंका, तनुजा, प्रधानाचार्य कुशल सिंह खाती, एनसीसी अधिकारी केएस कोरंगा, कुंदन सिंह, देवेंद्र सिंह आदि थे। इधर, जीआईसी कांडा में प्रधानाचार्य शिव प्रसाद आर्या, एनसीसी अधिकारी त्रिभुवन चंद्र लोबियाल, भुवन जोशी, मनोज पांडे, किशन राम, भुवन कांडपाल, संजय नगरकोटी आदि थे।

उधर, कपकोट के केदारेश्वर मैदान में विधायक बलवंत भौर्याल ने भाजपा के योग शिविर का शुभारंभ किया। वहां योग प्रशिक्षक त्रिलोक सिंह शाही, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, हरीश शाही, चंपा देवी, गीता ऐठानी, दयाल ऐठानी, शेर सिंह बिष्ट, दीवान सिंह, बबलू ऐठानी, प्रेम सिंह, शेर सिंह ऐठानी आदि थे। राइंका बाजीरौट में एनसीसी प्रभारी जनेंद्र सिंह, बीसी पंत, ग्राम प्रधान राजेश भंडारी, जानकी बल्लभ तिवारी, अशोक भंडारी, हरीश लाल आदि थे।

उधर गरुड़ में रामलीला मैदान, राइंका गरुड़, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पाये में ग्रामीणों और बच्चों ने योगाभ्यास किया। पतंजिल योग पीठ के स्वंय सेवकों ने दूर-दराज के गांवों में ग्रामीणों के साथ योग किया। वहां मोहन बृजवासी, प्रधानाचर्य प्रेमा भट्ट, देवेंद्र मेहता आदि थे।

संगठन ने सरकार के कार्यक्रम से बनाई दूरी
बागेश्वर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा सरकार और संगठन के बीच फासला साफ नजर आया। संगठन ने सरकार द्वारा नुमाइशखेत में प्रायोजित कार्यक्रम से दूरी बनाई। सरकारी कार्यक्रम में विधायक और समर्थकों को छोड़कर कोई भी भाजपाई मौजूद नहीं रहा। इससे संगठन की एकता, अनुशासन के दावों पर सवाल उठे हैं। वहीं, आमजन में भी सरकार और संगठन के बीच बेपर्दा हुई दूरी कई कयासों को जन्म दे गई।


दूसरी ओर अपनी सरकार के कार्यक्रम को छोड़कर भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया की अगुवाई में कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता सरयू तट पर एकजुट हुए। वहां प्रकाश साह, रमेश साह, जगदीश जोशी, जीएस बाफिला, दयाल कांडपाल, महेश खेतवाल, दरबान सिंह, मनोज ओली, संजय परिहार, गिरीश परिहार, सुनील भंडारी, विमला कपकोटी, नीमा धपोला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed