फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   पैरामिलिट्री कल्याण निदेशालय खोलने की मांग

पैरामिलिट्री कल्याण निदेशालय खोलने की मांग

Fri, 18 May 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
पैरामिलिट्री कल्याण निदेशालय खोलने की मांग
बागेश्वर। पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पैरामिलिट्री फोर्सेज की जिला इकाई की बैठक में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर रोष जताया गया। बैठक में देहरादून में पैरामिलिट्री फोर्सेज निदेशालय की स्थापना करने समेत अन्य लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई। कहा कि शासकीय उपेक्षा के कारण सीमा सुरक्षा बल के लोग आईबीएम नाम से एक मूवमेंट बनाकर सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


नुमाइशखेत मैदान में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन अपनी लंबित समस्याओं को लेकर वर्ष 2006 से संघर्षरत है। राज्य निर्माण से अब तक की सरकारों के मुखियाओं से कई बार मुलाकात की लेकिन आज तक प्रदेश सरकार ने देहरादून में पैरामिलिट्री कल्याण निदेशालय की स्थापना नहीं की है। साथ ही कुमाऊं के अल्मोड़ा और गढ़वाल मंडल के टिहरी में अलग-अलग कल्याण कार्यालय नहीं खोले हैं। संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल पिछले महीने भराड़ीसैंण में मुख्यमंत्री से 50 विधायकों के साथ मिला था। वहां से उन्हें आश्वासन मिला जो आज तक पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


बैठक में समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई। अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह कपकोटी, संचालन रमेश बोरा, लक्ष्मण सिंह कनवाल ने किया। वहां संगठन के कुमाऊं मंडल के अध्यक्ष मनोहर सिंह नेगी, सचिव रूप सिंह बिष्ट, पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मेहता, गंभीर सिंह, आनंद सिंह, पीएस चौहान, नारायण सिंह, शीतल सिंह परिहार, खीम सिंह, नारायण सिंह, अनीता पांडे, भगवती मेहता, महेश चौबे, मंगल सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed