फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   समस्याओं का समाधान न होने पर रोष

समस्याओं का समाधान न होने पर रोष

Tue, 03 Oct 2017 10:51 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
समस्याओं का समाधान न होने पर रोष
बागेश्वर। जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन की जिला इकाई की बैठक में समस्याओं का समाधान न होने पर नाराजी जताई गई। तय किया गया कि बैठक में नौ अक्तूबर को सीटू के देहरादून में प्रस्तावित दसवें वार्षिक अधिवेशन में जिले के सदस्य भी बढ़-चढ़कर शामिल होंगे।
विज्ञापन


यूनियन के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई बैठक में जल निगम के फील्ड कर्मियों के मृत संवर्ग को पुनर्जीवित करने, आईटीआई प्रशिक्षित कर्मचारियों को जूनियर इंजीनियर के पद पर पदोन्नति देने, पंप ऑपरेटरों की तरह ही वर्क एजेंट, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन के पदों पर कार्यरत कर्मियों को 4200 रुपये का ग्रेड वेतन पे देने के साथ-साथ वेतन विसंगतियों को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन


संचालन सचिव मनोज खड़का ने किया। बैठक में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश जोशी, पूरन पांडे, विशन जनौटी, गुंसाई सिंह दफौटी, रमेश जोशी, शांति जोशी, चंद्र सिंह कुंवर, नंदन सिंह रौतेला, भास्करानंद उपाध्याय, जगदीश पांडे, लक्ष्मी कोरंगा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed