फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   पहचान पत्र जारी करने की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारियों ने दिया धरना

पहचान पत्र जारी करने की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारियों ने दिया धरना

Mon, 02 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
पहचान पत्र जारी करने की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारियों ने दिया धरना
बागेश्वर। जिले के राज्य आंदोलनकारियों को पहचान पत्र जारी करने और रामपुर तिराहे की घटना के दोषियों को शीघ्र सजा देने की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारियों ने तहसील परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन

सोमवार को जिले के तमाम राज्य आंदोलनकारियों ने गोमती पुल से तहसील तक जुलूस निकाला। इसके बाद सभी राज्य आंदोलनकारी तहसील परिसर में एकत्र हुए। सबसे पहले राज्य आंदोलनकारियों ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


इसके बाद आयोजित बैठक में जनपद के चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र देने की मांग जोरदार तरीके से उठाई। कहा कि वर्ष 2009 से चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों को आज तक प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए हैं। उन्होंने इसे प्रशासन की उपेक्षा करार दिया। राज्य आंदोलनकारियों ने 23 वर्ष पूर्व रामपुर तिराहे में दिल्ली जा रहे राज्य आंदोलनकारियों के साथ पुलिस द्वारा की गई अमानवीयता की निंदा की। कहा कि इस घटना में शहीद हुए आंदोलनकारियों और अन्य सभी पीड़ितों को शीघ्र इंसाफ मिलना चाहिए। बाद में राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा। धरना देने वालों में पूरन पाठक, किशन मलड़ा, गंगा सिंह, गोकुल जोशी, राजेंद्र सिंह, वंशीधर कांडपाल, कुंदन सिंह, आलम मेहरा आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed