{"_id":"58bda54c4f1c1b3d4bdc4355","slug":"50-vehicles-invoiced","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 वाहनों का चालान कर पांच हजार अर्थदंड वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 वाहनों का चालान कर पांच हजार अर्थदंड वसूला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने किए चालान
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। नगर को जोड़ने वाली सड़कें अतिक्रमण की चपेट में आने और वाहनों की संख्या में आए दिन बढ़ोतरी होने से नगर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आज सोमवार से नगर में सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत 50 वाहनों का चालान काटकर पांच हजार का अर्थदंड वसूला।
विज्ञापन
बागेश्वर नगर को जोड़ने वाली अधिकांश सड़कें अतिक्रमण की चपेट में आने से दिन में कई बार जाम लग रहा है। स्टेट बैंक तिराहे, सरयू पुल, गोमती पुल पर दिन में जाम लगने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। एसपी सुखवीर सिंह के निर्देश पर यातायात निरीक्षक भूपेंद्र पांडे की टीम ने सोमवार को 50 वाहनों का चालान काटकर चालकों से पांच हजार का अर्थदंड वसूला। यातायात निरीक्षक पांडे ने बताया कि बगैर हेलमेट, शराब के नशे में वाहन चलाने वाले को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन