{"_id":"645fce5412cb69d66a08a2f7","slug":"50-new-mobile-towers-will-be-installed-in-bageshwar-district-bageshwar-news-c-8-1-138972-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर जिले में लगेंगे 50 नए मोबाइल टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर जिले में लगेंगे 50 नए मोबाइल टावर
Sat, 13 May 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 13 May 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में मोबाइल के 50 नए टावर लगेंगे। इन सभी टावर के लिए प्रशासन ने जमीन उपलब्ध करा दी है। नए टावर लगने से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की संचार व्यवस्था दुरुस्त होने की उम्मीद है। इनमें से अधिकांश टावर कपकोट विकासखंड में लगाए जाने हैं।
कपकोट के कीमू, बोरबलड़ा, कुंवारी समेत तमाम इलाके आज के दौर में संचार सुविधा से वंचित हैं। जिले में बीएसएनएल के टावर के साथ ही निजी कंपनियों के टावर लगाए जा रहे हैं। हाल में कपकोट विकासखंड का दूरस्थ इलाका लीती निजी संचार कंपनी की सेवा से जुड़ा था। इसका लाभ आसपास के इलाकों के साथ ही पिथौरागढ़ जिले के होकरा आदि इलाकों को मिला था।
जिला प्रशासन से मिली सूचना के अनुसार जिले में 50 नए स्वीकृत सभी टावर के लिए जमीन उपलब्ध हो गई है। 13 टावर को बिजली संयोजन दिए जा चुके हैं। सात टावर को शीघ्र बिजली संयोजन देने का कार्य किया जाएगा। नए टावर लगने से जिले की संचार व्यवस्था पुख्ता होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इनसेट
आपदा के समय महत्वपूर्ण साबित होगी संचार व्यवस्था
बागेश्वर। जिला आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है। कपकोट विकासखंड आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील है। कपकोट के ही तमाम इलाके संचार सुविधा से वंचित हैं। संचार सुविधा न होने से सूचनाओं के आदान-प्रदान में दिक्कत आती है। नए टावर लगने के बाद संचार व्यवस्था में काफी हद तक सुधार हो जाएगा। संवाद
कोट
बोरबलड़ा में यूपीसीएल की बिजली की लाइन न होने से दिक्कत आ रही है। उरेडा से टावर को बिजली देने की प्रक्रिया चल रही है। स्वीकृत टावर को जल्द से जल्द लगवाया जाएगा, ताकि संचार विहीन इलाके संचार सुविधा से जुड़ सकें।
अनुराधा पाल जिलाधिकारी बागेश्वर।