{"_id":"6908eb00740ae65414057fad","slug":"474-patients-arrived-for-treatment-at-the-district-hospital-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-119746-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे 474 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे 474 मरीज
Mon, 03 Nov 2025 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। दो दिनों के अवकाश के बाद खुले जिला अस्पताल में उपचार के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ी। जिला अस्पताल में 474 ओपीडी दर्ज की गई। पर्ची काउंटर पर नए सिस्टम के ट्रायल के चलते मरीजों को लाइन में लग कर लंबा इंतजार करना पड़ा।
सोमवार को दो दिनों के बाद जिला अस्पताल की ओपीडी का संचालन हुआ। इस दौरान अस्पताल में सेंटर बिलिंग सिस्टम के ट्रायल के चलते पर्ची काउंटर में पर्ची बनने में और दिनों की अपेक्षा अधिक समय लगा। जिसके चलते काउंटर के बाहर मरीजों की लंबी कतार लग गई। दोपहर तक सभी लोगों के पर्चे बने। अस्पताल के सीएमएस डॉ. तपन कुमार शर्मा ने बताया कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों का उपचार किया गया। नये सिस्टम के ट्रायल से पहले दिन कुछ दिक्कतें हुई। जल्द संसाधन जुटने के बाद काउंटर पर एक से अधिक सिस्टम लगाए जाएंगे। संवाद