फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कांडा-सिलंगखेत सड़क को आपदा ने दिए जख्म आज तक भरे नहीं

कांडा-सिलंगखेत सड़क को आपदा ने दिए जख्म आज तक भरे नहीं

Wed, 21 Nov 2018 11:03 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
कांडा-सिलंगखेत सड़क को आपदा ने दिए जख्म आज तक भरे नहीं
कांडा (बागेश्वर)। बरसात ने कांडा-सिलंगखेत सड़क को गहरे जख्म दिए थे लेकिन जख्मों को आज तक नहीं भरा जा सका है। खस्ताहाल सड़क में वाहनों का चलना किसी भी खतरे से कम नहीं है। क्षेत्र के लोगों ने लोनिवि से सड़क की हालत शीघ्र सुधारने की मांग की है। ऐसा न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बरसात में कांडा-सिलंगखेत सड़क किमी चार में सड़क धंस गई थी। लोनिवि ने आजतक वहां न तो सुरक्षा दीवार बनाई है और न कल्मठ ही बनाया। सड़क की हालत ठीक न होने से वाहनों को आने जाने में कई दिक्कतें हो रही हैं। जरा सा भी असंतुलन होने पर वाहनों के खाई में गिरने की आशंका है।
विज्ञापन


खस्ताहाल सड़क से होकर जाने में राहगीरों को भी दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों ने लोनिवि से सड़क की हालत शीघ्र ठीक कराने की मांग की है। मांग करने वालों में सुंदर गढ़िया, हीरा कर्म्याल, महेश पंत, विरेंद्र नगरकोटी, पंकज कांडपाल, बंशीधर कांडपाल शामिल हैं। इधर लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीएन शर्मा ने बताया सड़क के सुधारीकरण के लिए निविदाएं लगा दी हैं। जल्द ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed