{"_id":"5ba29548867a557fe1121e5b","slug":"41537381704-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने एक और मासूम को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने एक और मासूम को मौत के घाट उतारा
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर से सटे नदीगांव में बुधवार रात करीब आठ बजे तेंदुआ घर के आंगन से मासूम बच्ची को मां के हाथ से खींच कर ले गया। जानकारी के मुताबिक नदी गांव निवासी धन बहादुर की पत्नी शांति और उसकी बेटी शर्मिला (6) घर के आंगन में शौचालय के पास थीं। तभी तेंदुआ मां के हाथ से शर्मिला को खींचकर ले गया। बदहवास शांति के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे और तेंदुए के पीछे भागे। करीब 15 मिनट बाद झाड़ियों में तेंदुआ मासूम को दबोचे हुए नजर आया। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुए भाग गया। बुरी तरह जख्मी मासूम को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार मूल रूप से नेपाल से जाजरकोट जिला मुख्यालय का रहने वाला है। यहां नदी गांव में उमेश पांडे के मकान में किराए पर रहता है।
ग्रामीणों ने अस्पताल में काटा हंगामा
बागेश्वर। तेंदुए के हमले और मासूम की मौत से क्षेत्रवासी भड़क उठे। उन्होंने जिला अस्पताल मेें हंगामा काटा। घटना की जानकारी पर एसडीएम राकेश तिवारी, कोतवाल टीआर वर्मा, रेंजर अस्पताल पहुंचे। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया और तेंदुए को पकड़ने की मांग की। तेंदुआ नहीं पकड़े जाने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। देर रात वन विभाग की टीमें और ग्रामीणों ने कांबिंग की।