{"_id":"5b649e894f1c1be2588b4d20","slug":"41533320841-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रीति रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रीति रही प्रथम
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से यहां औद्योगिक क्रांति 4.0 क्या हम तैयार हैं विषय पर जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी हुई। प्रतियोगिता में विइंका मंडलसेरा की प्रीति कनवाल प्रथम रही। अव्वल प्रतिभाएं 28 अगस्त को विइंका मंडलसेरा में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रतिभाग करेंगी।
विक्टर मोहन जोशी स्मारक राइंका में आयोजित विज्ञान संगोष्ठी में विइंका मंडलसेरा की प्रीति कनवाल, राउमावि कोटफलवाड़ी की रजनी और विइंका मंडलसेरा की दीप्ति जोशी पहले तीन स्थान पर रहे। संचालन करते हुए जिला विज्ञान समन्वयक दीप चंद्र जोशी ने कहा कि संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक खोज, विश्लेषणात्मक प्रवृति जागृत करना, विचारों का आदान-प्रदान के लिए उभरते वैज्ञानिकों को मंच उपलब्ध कराना है।
बताया कि राष्ट्रीय स्तर प्रथम पुरस्कार प्राप्त प्रतिभागी को एक साल के लिए दो हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति और श्रेष्ठ नौ प्रतिभागियों को एक हजार रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति साथ ही पुस्तकें, विज्ञान किट उपलब्ध कराया जाता है। निर्णायक डीएलएड प्रशिक्षु प्रफुल्ल पंत, मनोज जोशी, शिवी रस्तोगी थे। प्रभारी प्रधानाचार्य राजीव निगम ने विजेेेता प्रतिभागियों को पुरस्कार, प्रमाण पत्र वितरित किए। वहां हरीश कोरंगा, विनीता असवाल, तरुण तिवारी, हरेंद्र नेगी, मनोज कुमार आदि थे।