{"_id":"5b3e62d64f1c1b10278b4ae3","slug":"41530815190-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलसेरा के बाशिंदों की नीयति बना पानी ढोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलसेरा के बाशिंदों की नीयति बना पानी ढोना
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। लंबे समय से चले आ रही पेयजल समस्या के बीच पानी ढोना मंडलसेरा के बाशिंदों की नियति बन चुका है। उन्हें प्राकृतिक स्रोतों और जल संस्थान के टैंकरों से रोजाना पानी ढोना पड़ रहा है। इससे बाशिंदों खासकर महिलाओं की दिनचर्या पानी के इंतजाम में ही गुजर रही है।
बृहस्पतिवार को भी मंडलसेरा में पेयजल समस्या बनी रही। ऊपरी क्षेत्र के बाशिंदों को तो नलों से काम चलाने लायक पानी मिल गया लेकिन टेल में बसे जीतनगर के बाशिंदे रोज की तरह पानी के इंतजाम के लिए जूझते रहे। उन्हें स्रोतों से पानी ढोना पड़ा। इधर, जल संस्थान ने समस्याग्रस्त क्षेत्रों में टैंकरों के जरिए वैकल्पिक आपूर्ति की कोशिश की। हालांकि पानी की मांग को देखते हुए यह नाकाफी ही साबित हुई।
मंडलसेरा वासियों ने जल संस्थान से जल्द आपूर्ति सुचारु करने की मांग दोहराई है। जल संस्थान के ईई नंद किशोर का कहना है कि स्रोत का डिस्चार्ज घटने और मांग बढ़ने से समस्या आई है। वैकल्पिक आपूर्ति के साथ ही लाइनों की गड़बड़ी दूूर करने की योजना भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
हैंडपंपों ने दिया जवाब, लोग परेशान
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत क्षेत्र के हैंडपंप जवाब दे गए हैं। इन हैंडपंपों से पानी नहीं मिल पा रहा है। अनियमित पंपिंग योजना के साथ ही क्षेत्रवासी पानी के लिए इन हैंडपंपों पर निर्भर हैं।
पंपिंग योजना से मांग के मुताबिक पानी नहीं मिल पा रहा है। अब पंपों के ठप रहने से क्षेत्रवासियों के बीच पानी की समस्या खड़ी हो गई है। हैंडपंप से पानी की आस लगाए क्षेत्रवासियों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। राम सिंह ऐठानी, राजेंद्र कपकोटी, तनुज तिरुवा, रूप सिंह, रतन सिंह, राजू तिरुवा आदि सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हैंडपंप दुरुस्त करने की मांग की है।