फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Former Cabinet Minister Bhauryal stakes claim for Rajya Sabha ticket.

Bageshwar News: पूर्व कैबिनेट मंत्री भौर्याल ने राज्यसभा टिकट के लिए पेश की दावेदारी

Wed, 23 Sep 2026 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 23 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Former Cabinet Minister Bhauryal stakes claim for Rajya Sabha ticket.
बलवंत भौर्याल
बागेश्वर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने राज्यसभा सांसद के लिए अपनी प्रबल दावेदारी पेश की है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री को फैक्स और बायोडाटा भेजकर राज्यसभा के लिए टिकट दिए जाने का औपचारिक अनुरोध किया है। भौर्याल ने वर्ष 1978 से शुरू हुए अपने लंबे राजनीतिक और संगठनात्मक सफर का ब्योरा नेतृत्व के समक्ष रखा है। वे 2007 से 2012 तक कांडा विधानसभा और 2017 से 2022 तक कपकोट विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा वे उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री और कैबिनेट मंत्री के रूप में नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। संगठन में वे भाजपा के जिलाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश चुनाव अधिकारी और मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र, यूपी, दिल्ली, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रभारी के रूप में संगठनात्मक भूमिका निभाई है। 2024 के लोकसभा चुनाव में वे नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट के चुनाव प्रभारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed