फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   चुनाव प्रभारियों के समक्ष शक्ति प्रदर्शन कर की दावेदारी

चुनाव प्रभारियों के समक्ष शक्ति प्रदर्शन कर की दावेदारी

Thu, 17 May 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
चुनाव प्रभारियों के समक्ष शक्ति प्रदर्शन कर की दावेदारी
बागेश्वर। आगामी निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस के चुनाव प्रभारियों ने बागेश्वर पहुंचकर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। कुछ कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन के साथ से अपनी दावेदारी पेश की। बागेश्वर नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गीता रावल सहित नौ कार्यकर्ताओं ने जबकि कपकोट नगर पंचायत से एकमात्र महिला कार्यकर्ता ने दावेदारी पेश की।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं की राय जानने के लिए जिला प्रभारी मदन बिष्ट, खुशाल सिंह अधिकारी, राजेंद्र बाराकोटी बृहस्पतिवार को बागेश्वर पहुंचे। बागेश्वर नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गीता रावल, दलीप सिंह खेतवाल, महेश कांडपाल, राजेंद्र सिंह परिहार, विनोद पाठक, कवि जोशी, सूरज जोशी, सुरेश खेतवाल, रमेश चंद्र सिंह भंडारी ने अपनी दावेदारी पेश की। इनमें से गीता रावल, विनोद पाठक, कवि जोशी ने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन किया। कपकोट नगर पंचायत के लिए एकमात्र महिला कार्यकर्ता धना बिष्ट ने अपनी दावेदारी पेश की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से राय शुमारी करने के बाद प्रत्याशी तय किया जाएगा।
विज्ञापन


दीपक खेतवाल के संचालन में आयोजित बैठक में ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र परिहार, राजेंद्र टंगड़िया, रणजीत सिंह बोरा, सुनीता टम्टा, गोपा धपोला, किशन कठायत, बालादत्त तिवाड़ी, नागेश्वरी जोशी, बालकृष्ण, संजय साह, ललित बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
बागेश्वर। बैठक के दौरान मंच से एनएसयूआई के पदाधिकारियों का नाम नहीं लेने पर एनएसयूआई कार्यकर्ता बैठक से उठकर बाहर चले गए और नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी में युवाओं को कोई तवज्जो नहीं दी जा रही है। वहां एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार, दर्शन कठायत, बसंत कुमार, गोविंद चंदोला, जोगेंद्र बघरी, गोलू जोशी, सुधांशु, देव गढ़िया, रवि जोशी, मनोज कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed