{"_id":"59f36a1b4f1c1bcd538b9931","slug":"41509124635-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरती बचाने का संदेश लेकर बागेश्वर पहुंचे धावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरती बचाने का संदेश लेकर बागेश्वर पहुंचे धावक
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। धरती बचाने का संदेश लेकर डीएसबी परिसर नैनीताल के धावक छात्रों का यहां पहुुंचने पर लोगों ने सरयू पुल पर जोरदार स्वागत किया। बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र ऋषभ जोशी और बीए तृतीय वर्ष के छात्र सागर देवराड़ी के साथ बाइक पर बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र पंकज बिष्ट बतौर टीम सदस्य शामिल हैं।
धावकों ने कहा कि उनका मकसद धरती को पेड़ों का बड़े स्तर से हो रहे कटान, अनियंत्रित खनन से बचाने के लिए और धरती को साफ-सुथरा रखने का है। उन्होंने सेना की भर्ती में पहाड़ के कम युवाओं के चयन होने पर चिंता जताई।
उन्होंने युवाओं को दुर्व्यसनों से दूर रहने और धरती को बचाने के लिए समाज में जागरूकता अभियान चलाने को कहा। धावकों का स्वागत करने वालों में भूपेश कनवाल, प्रशांत मलड़ा, दीपक बाफिला, मनीष पांडे, जितेंद्र बिष्ट, विशाल नेगी आदि थे।