फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   4.5 crore issued for tourism in kausani

कौसानी पर्यटन क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 4.50 करोड जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
4.5 crore issued for tourism in kausani
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने बृहस्पतिवार को विकास भवन कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। इसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन कौसानी कलस्टर योजना की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत कौसानी पर्यटन क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किये जाने है। इसके लिए प्रथम किस्त के रूप में भारत सरकार के द्वारा चार करोड़ पचास लाख की धनराशि निर्गत की गई।
विज्ञापन

डीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा इस कार्यों के लिए बनाई गई कार्ययोजना के संबंध में विभाग वार जानकारी प्राप्त की। जल संस्थान के ईई एमके टम्टा ने डीएम को बताया कि इस योजना के तहत पेयजल योजनाओं का कार्य किया जाना हैं। अपर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत ने बताया कि स्वजल द्वारा कूड़ा निस्तारण के लिए कार्ययोजना तैयार की गयी है।
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी उरेडा ने कहा कि उरेडा द्वारा क्षेत्र में 200 स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य रखा गया हैं। बैठक में सीडीओ एसएसएस पांगती, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी एसके शाह, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, लोनिवि उमेश पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed