Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   36-meter steel girder bridge will be constructed on the Lathi-Dharamghar motor road

Bageshwar News: लाथी-धरमघर मोटरमार्ग पर बनेगा 36 मीटर स्टील गार्डर पुल

Thu, 26 Nov 2026 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 26 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
36-meter steel girder bridge will be constructed on the Lathi-Dharamghar motor road
बागेश्वर के लाथी-धरमघर मार्ग में इस स्थान पर बनेगा पुल। संवाद
बागेश्वर। कपकोट लोनिवि डिविजन की ओर से लाथी-धरमघर मोटर मार्ग के किमी 17 में 36 मीटर स्टील गार्डर पुल के निर्माण के लिए 406 लाख रुपये का प्रस्ताव और डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है। इस स्थान पर गधेरा होने के कारण बरसात के दिनों में अक्सर आवाजाही ठप हो जाती है जिससे क्षेत्र के लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन




लाथी-धरमघर मोटर मार्ग के इस हिस्से में बरसात में गधेरे का जलस्तर बढ़ने पर वाहनों की आवाजाही तो रुकती ही है, साथ ही पैदल चलने वालों के लिए भी रास्ता जोखिम भरा और बाधित हो जाता है। लंबे समय से ग्रामीण इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए लोनिवि ने तकनीकी आकलन के बाद 36 मीटर लंबे स्टील गार्डर पुल की डीपीआर और 406 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया और स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया है। पुल बनने से बरसात में भी क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था सुचारु रहने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

कोट
लाथी-धरमघर मोटरमार्ग के किमी 17 में 36 मीटर स्टील गार्डर पुल के लिए 406 लाख रुपये का प्रस्ताव और डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है। शासन से बजट स्वीकृत होने के बाद पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित कुमार पटेल, ईई, लोनिवि कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed