{"_id":"58a5dc794f1c1b5833d875f6","slug":"349-evms-kept-in-the-strong-room-went-amid-tight-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखी गई 349 ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखी गई 349 ईवीएम
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Thu, 16 Feb 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर जिले की बागेश्वर और कपकोट विधानसभा की सभी पोलिंग पार्टियां वापस लौट आई हैं। सभी 349 ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है। शांतिपूर्ण मतदान होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही पुलिस कर्मियों को बधाई दी है।
जिलाधिकारी ने गुरुवार को डिग्री कॉलेज पहुंचकर मतदान सामग्री संग्रहण काउंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्मिकों को सामग्री का ठीक तरह से जांच कर जमा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्ट्रांग रूम में ड्यूटी पर लगे सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता बरतने को कहा। इस दौरान उनके साथ एडीएम एसएस जंगपांगी, एसडीएम श्याम सिंह राणा, रवींद्र सिंह बिष्ट आदि अधिकारी मौजूद थे।
इससे पूर्व बुधवार की देर रात तक लौटने वाली पोलिंग पार्टियों के लिए भी डिग्री कॉलेज में सभी व्यवस्थाएं की गई थी। अधिकांश मतदान कार्मिकों को घरों तक छोड़ा गया। जबकि देर रात लौटने वाले मतदान कार्मिकों के लिए भोजन और अलाव की व्यवस्था की गई थी। जिला पूर्ति अधिकारी जेएस कंडारी देर रात तक भोजन व्यवस्था कराने के लिए मौके पर मौजूद रहे।