फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   34 beds will be increased in Bageshwar District Hospital

Bageshwar News: बागेश्वर जिला अस्पताल में 34 बेड बढ़ेंगे, कांडा में तैनात होंगे तीन विशेषज्ञ चिकित्सक

Tue, 10 Oct 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 10 Oct 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
34 beds will be increased in Bageshwar District Hospital
बागेश्वर के जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार, विधायक सुरेश गढि़य
बागेश्वर। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि जिला अस्पताल में 34 बेड और बढ़ाए जाएंगे। डायलिसिस सेंटर में भी चार बेड बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांडा सीएचसी में सर्जन समेत तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होगी। इसके आदेश स्वास्थ्य महानिदेशक को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सचिव डॉ. कुमार ने मंगलवार को यहां जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में इस समय 67 बेड हैं। 34 बेड बढ़ने के बाद यह संख्या 101 हो जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में एनएचएम के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जा रही है। विशेषज्ञ चिकित्सकों को चार लाख रुपये तक मासिक वेतन दिया जा रहा है। हाल में राज्य में 60 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में विश्व बैंक की सहायता से सीटी स्कैन मशीन स्थापित की जा रही है। प्रदेश के सभी जिलों में बने ट्रामा सेंटर व्यवस्थित किए जा रहे हैं। बागेश्वर का ट्रामा सेंटर भी व्यवस्थित किया जाएगा। सचिव ने वार्डों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इससे पहले स्वास्थ्य सचिव ने कांडा सीएचसी का निरीक्षण किया। क्षेत्र के लोगों ने कांडा में प्रस्तावित नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने की मांग की। इस दौरान कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या, डीएम अनुराधा पाल, स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं डॉ. तारा आर्या, सीएमओ डॉ. डीपी जोशी, सीएमएस डॉ. वीके टम्टा, एसीएमओ डॉ. हरीश पोखरिया, डॉ. देवेश चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्रिटिकल केयर यूनिट का काम जल्द पूरा करें
बागेश्वर। स्वास्थ्य सचिव ने जिला अस्पताल में बनाए जा रहे 32 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट का काम रुकने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मौके से ही कार्यदायी संस्था हिंदुस्तान स्टील वर्क्स कंस्ट्रक्शन नई दिल्ली के संचालकों से फोन पर वार्ता कर तत्काल अवशेष कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि बुधवार से कार्य शुरू जाएगा। संवाद

जननी सुरक्षा योजना के भुगतान में देरी पर लगाई फटकार

बागेश्वर। जिले में जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों को अनुमन्य राशि का भुगतान न होने का मामला सामने आने पर स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि प्रसूता महिलाओं को एक सप्ताह के भीतर योजना का लाभ मिल जाना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित का वेतन रोक दिया जाएगा। संवाद

जल्द बनेगा दो सौ बेड का अस्पताल: विधायक
बागेश्वर। कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या ने कहा कि सरकार जिले में स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। जिला मुख्यालय के खोली में दो सौ बेड का जिला अस्पताल का भवन बनना है। कपकोट विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को पुख्ता किया जाएगा। संवाद


स्वास्थ्य सचिव को बताईं सीएचसी बैजनाथ की अव्यवस्थाएं

गरुड़ (बागेश्वर)। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार और स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं डॉ. तारा आर्या ने मंगलवार को मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ का निरीक्षण किया। इसकी सूचना मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश कोरंगा, बीसूका के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भुवन पाठक, पूर्व प्रमुख भरत फर्स्वाण, हिमांशु खाती, बसंत नेगी ने अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार के संबंध में स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं से शिकायत की।


उन्होंने कहा कि अस्पताल की एक्सरे मशीन की प्लेट एक माह से खराब पड़ी है। डाॅक्टर अधिकतर दवाएं बाजार की लिख रहे है। स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं ने भरोसा दिया कि समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। सीएमओ से एक्सरे मशीन की प्लेट शीघ्र ठीक करने को कहा। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ता बैजनाथ टीआरसी पहुंचे और स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार को भी समस्याओं से अवगत कराया। स्वास्थ्य सचिव ने आश्वासन दिया कि समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed