फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   अखबारों, न्यूज चैनलों पर प्रसारित खबरों की हो निगरानी

अखबारों, न्यूज चैनलों पर प्रसारित खबरों की हो निगरानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
अखबारों, न्यूज चैनलों पर प्रसारित खबरों की हो निगरानी

विज्ञापन
बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु ने मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति की समीक्षा बैठक की। उन्होंने टीवी चैनलों और अखबार पर प्रसारित-प्रकाशित खबरों, विज्ञापनों की निगरानी के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इस समिति की निर्वाचन में महत्वपूर्ण भूमिका है। कहा कि इलेक्ट्रानिक मीडिया के टीवी चैनलों में प्रसारित हो रही खबरों एवं विज्ञापनों पर कड़ी निगरानी रखने कीजरूरत है। इसी तरह अखबारों में भी पेड न्यूज, विज्ञापन की गहनता से जांच की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चुनाव से संबंधित जातिवाद, सांप्रदायिक गतिविधियों के संबंध में प्रचार-प्रसार होता है तो नियमानुसार कार्रवाई करें। प्रिंटिंग प्रेसों से छपाई जाने वाली प्रचार सामग्री के संबंध में प्रिंटिंग प्रेस एमसीएमसी से अनुमति ले। उन्होंने एमसीएमसी की रिपोर्ट समय से चुनाव आयोग को जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इधर समिति के नोडल अधिकारी अरुण वर्मा ने 24 घंटे सातों दिन के हिसाब से कर्मी काम कर रहे हैं। लगातार समाचार पत्रों, न्यूज चैनलो में प्रसारित होने वाली खबरों की निगरानी हो रही है। प्रिंटिंग प्रेसों में भी चुनाव आयोग के निर्देशों की प्रति मुहैया कराई गई है। बैठक में उप निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम राहुल गोयल, एआरओ आरसी तिवारी, प्रमोद कुमार, उप शिक्षा अधिकारी पूनम चौहान, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, एमसीएमसी सदस्य केशव भट्ट, एसडीओ बीएसएनएल चंद्रशेखर लोहनी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed